आज के दौर में अब बाजारवाद कई प्रतिस्पर्धात्मक चुनौतियों से मुकाबला कर रहा है तब बाजार की इन चुनौतियों को झेलने वाले व्यापारियों की बांहों को मजबूत करने के लिए ब्रांड गुरु जगदीप कपूर 18 प्रमुख अस्त्रों को इस पुस्तक के माध्यम से समाने लाये हैं-इन 18 मंत्रों में से विस्तृता विश्वसनीयता उपयोगिता स्पष्टता और व्यवहार्य जैसी ब्रांड क्षमताऐं किसी भी ब्रांड को बाजार में लाकर उसका विकास करने और पुर्नजीवित करने के लिए जरूरी है।<br>इस पुस्तक में हर ब्रांड क्षमता का विस्तृत वर्णन किया है। इसी के साथ अनोखे क्रिस्प ब्रांड बिल्डिंग मॉड्यूल को किस प्रकार उपयोग में लाया जा सकता है इसका भी जगदीप कपूर ने उल्लेख किया है। क्रिस्प एक प्रभावकारी नीति है जो न सिर्फ ब्रांड बिल्डिंग के सभी महत्वपूर्ण संभावनाओं को समेटती है बल्कि यह निश्चित करती है कि इसके अनुसार किसी ब्रांड की मार्केटिंग करने पर सफलता मिलेगी ही मिलेगी।<br>ब्रांड हेल्थ स्कैन सभी ब्रांड क्षमताओं के लिए उपलब्ध हैं जो पाठक को बताता है कि किस तरह उसका ब्रांड अपनी ब्रांड क्षमता को आंक कर बुलंदियों को छू सकते हैं।<br>सबसे ऊपर यह पुस्तक बाजार में ब्रांड उतारने के बाद सफल बनाने के लिए एक उम्दा मार्गदिर्शिका साबित होती है।<br>बेस्ट सेलर 24 ब्रांड मंत्रा की भांति यह पुस्तक भी अपने सरल और पठनीय विचारों तथा उचित ब्रांड नीति निर्धारित करने के लिए उतकृष्ट मार्गदर्शिका है।