20 कदम लेखक मदन मोहन द्वारा लिखी 20 कहानियों लघुकथाओं का संग्रह है। रोज प्रतिदिन होने वाली व्यक्तिगत सामाजिक समस्याओं व घटनाओं पर आधारित 20 लघु कथाओं का यह संग्रह पाठको व छोटी फिल्मो के निर्माताओं के लिए प्रस्तुत है। 20 कदम में 1972 से 2018 तक के सामाजिक राजनैतिक आर्थिक छेत्रों में एक व्यक्त्ति व समाज को किन समस्याओ घटनाओ का सामना करना पड़ता है उसे प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। लेखक मदन मोहन का जन्म 25 मार्च 1967 को अलीगंज लोधी रोड दिल्ली में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा प्रेमनगर-त्यागराज नगर में हुई। माध्यमिक व उच्च शिक्षा दिल्ली के अंबेडकर नगर में हुई। विश्वविद्यालय शिक्षा भगतसिंह कॉलेज गोविन्दपुरी-कालकाजी दिल्ली विश्वविद्यालय से 1989 में कला स्नातक के रूप में हुई। 1989-90 में पत्रकारिता में पोस्ट डिप्लोमा पत्रकारिता महाविद्यालय बरेली से संपन्न हुआ। 1986 से हिन्दी अकादमी के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 1991 से महानगर टेलिफोन नि. लि. में टेलिफोन राजस्व-निरीक्षक के पद पर दिल्ली में कार्यरत हैं।