<p>मोदी की दिल्ली विजय पर भारत के एक प्रमुख पत्रकार का सर्वोत्तम लेखा-जोखा</p> <p>भारत के 2014 के आम चुनावों को 1977 से भारतीय इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इस चुनाव में देश ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को समेटते हुए भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत दिलाई। साथ ही चुनाव प्रचार की एकदम नई तरह की शैली देखी गई जिसने राजनीतिक खेल के सारे नियम तोड़ डाले। लेकिन कैसे और क्यों मुमकिन हुआ?</p> <p>इस दिलचस्प पुस्तक में राजदीप सरदेसाई ने राजनीति के सभी प्रमुख खिलाड़ियों और बड़ी खबरों के जरिए चुनावी कहानी पर नजर रखने का प्रयास किया है। इसकी शुरुआत 2012 से हो रही है जब नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार गुजरात में राज्य विधान सभा के चुनाव में विजय हासिल की लेकिन साथ ही एक बड़े मिशन पर अपनी निगाहें गड़ाईं मनमोहन सिंह और संप्रग-दो के घोटालों टीम मोदी की पर्दे के पीछे की रणनीतियों राहुल गांधी की अभूतपूर्व चूकों और चुनाव वर्ष के राजनीतिक ड्रामे से होते हुए वह साल के उस विहंगम दृश्य को रेखांकित कर रहे हैं जिसने भारत को बदल दिया।</p>