गर्मियों की छुट्टियां मेरे लिए एक त्योहार जैसी होती हैं। हर साल मैं और मेरी बहन अपने नाना-नानी के गांव रानीचौरी (टिहरी उत्तराखंड) जाते हैं। समुद्र तल से 1727 मीटर की ऊंचाई और ठंडे मौसम वाला यह गांव फलों से भरा हुआ है। नाना जी के साथ जंगल की सैर पर जाना मेरे लिए सबसे यादगार अनुभव होता है। वहां जंगली मुर्गियां बांज के पेड़ और हिमालय की चोटियों का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है। यह यात्रा प्रकृति को करीब से जानने और आनंद लेने का अनमोल मौका देती है।