तेज़ गर्मी से परेशान सब लोग बारिश का इंतज़ार कर रहे थे। एक दिन अचानक काले बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मिट्टी की सौंधी ख़ुशबू ने मन मोह लिया। बच्चे झूम उठे पिंकी नाचने लगी सबने बारिश का आनंद लिया। उस दिन की यादें आज भी दिल में ताज़ा हैं।