अवनि पीहू और परी तीन सहेलियाँ पिकनिक के लिए उस रहस्यमयी जंगल में गईं जहाँ कोई लौटकर नहीं आता था। वहाँ उन्हें एक जादुई पेड़ से शक्तियाँ मिलीं—अवनि को उड़ने की परी को चीज़ें जमाने की और पीहू को प्रकृति से बात करने की। तभी राक्षसों ने उन पर हमला किया पर तीनों ने मिलकर उन्हें हरा दिया। एक बूढ़ी औरत ने बताया कि वे भगवान द्वारा चुनी गई हैं और अंधकार का असली राजा अभी आने वाला है। उन्हें एक प्राचीन पुस्तक मिली जिसमें चौथी शक्ति की भविष्यवाणी थी—आरोही नाम की लड़की।