एक उत्कृष्ट पुस्तक-मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं के लिए एक उपयोगी उपकरण एवं मार्गदर्शक ।
कुमार मंगलम बिरला
चेयरमैन आदित्य बिरला समूह
ब्रांड पर जगदीप कपूर की पकड़ बहुत मज़बूत है...... उन्होंने कई नामी ब्रांडों को बनाने कम्पनियों को नामी ब्रांड बनने में मुख्य भूमिका निभाने के साथ एक संचारक का भी कार्य किया।
-ए डी आई गोदरेज
चेयरमैन गोदरेज सोप्स लिमिटेड
बहुत ही सरल पाठकों की समझ के अनुरूप एवं सटीक शैली में लिखी गई ऐसी पुस्तक है जो नए एवं प्रतिष्ठित दोनों ही प्रकार के प्रशिक्षितों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
बसंत एन पटकर
बिज़नेस फिलॉसफी एवं स्ट्रेटेजी
पूर्णतः अभ्यास पर आधारित एवं संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत यह पुस्तक मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत उन लोगों के लिए वरदान है जो एक प्रसिद्ध ब्रांड बनने की राह में आगे बढ़ रहे हैं। यह पूर्णरूप से कारगर ऐसे मंत्रों को पेश करती है जो नए ब्रांड की शुरुआत करने उन्हें बनाने पुनर्जीवित करने एवं सफलता से कामयाबी की सीढ़ियाँ चढ़ाने में सहायक हैं।
24 ब्रांड मंत्र-ग्राहकों के मन में अपनी जगह बना चुकी यह पुस्तक ब्रांड को कामयाब बनाने का ऐसा मंत्र है जो पूरी तरह से ग्राहकों पर केन्द्रित है। इस संशोधित रूप में मार्केटिंग से जुड़े सभी विषय जैसे प्रचार प्रसार बिक्री वितरण उत्पाद का पोर्टफोलियो डिजाइन तैयार करने मूल्य एवं ग्राहक संतुष्टि आदि को अपने आप में समाहित किए हुए है। इस पुस्तक में नवीनतम ब्रांडों को उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल कर इसे प्रासंगिक बनाया गया है। यह ब्रांड मैनेजर एन्टरप्रेनेयोर मार्केटिंग मैनेजर एडवर्टाइजिंग प्रोफेशनल्स और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अत्यंत ही उपयोगी है।