40 मिनट करो योग रहो निरोग ‘डॉ० राजेश सिंह राज’ द्वारा लिखी एक योग विज्ञान की संकलित पुस्तक है। जो स्वस्थ समाज में स्वास्थ के प्रति लोगो को जागरूक करना स्वस्थ जीवन कैसे जिए हम अपने देश की पराविद्या को जानकर शारीरिक मानसिक व अध्यात्मिकता का वास्तविक लाभ प्राप्त कर तनाव मुक्त जीवन जी सके। इसके लिए रचनाकार नित्य प्रति समाज में लोगो को जागरूक करना अपना कर्तव्य समझते हैं तथा मानव की संवेदनाओ को प्रेरित कर प्रकृति की ओर लोटो का सन्देश देना चाहते हैं कि हर व्यक्ति प्राकृतिक जीवनशैली के अनुसार जीवन जीने का प्रयास करे। डॉ० राजेश सिंह माँ शक्तिग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूटशन व जय बाबा फाउंडेशन के संस्थापक जो कि चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ अध्यात्म ज्ञान विज्ञान एवं समाज के विकास हेतु द्रढ़ संकल्पित आयुष चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद योग व प्राकृतिक चिकित्सा होमोपैथी प्रचार प्रसार कर स्वस्थ समाज का निर्माण करने का कार्य करते हुए नशे मांस से मुक्त व चरित्रवानो का जीवन जीते हुए नशे मांस से मुक्त चरित्रवान समाज के निर्माण हेतु संकल्पित । डॉ० राजेश सिंह आयुष चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में समाज की सेवा अपने संस्थानों के माध्यम से करते हैं। गरीब असहाय बच्चों को निशुल्क पैरामेडिकल योग व प्राकृतिक चिकित्सा व बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करना व गरीब व असहाय मरीजो को निशुल्क परामर्श व इलाज प्रदान करना तथा छात्र छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा प्रदान करने का कार्य विगत बीस वर्षों से कर रहे हैं। समाज और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ साथ लेखन व पठन में रूचि रखते हैं। समय-समय पर योग प्राक्रतिक चिकित्सा व चिकित्सा के पत्र-पत्रिकाओं में अंक प्रेषित करते रहते हैं।