निवेद मिश्रा एक प्रेरक वक्ता जीवन कोच और मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के विशेषज्ञ हैं। वे एक उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे हैं। योग और ध्यान में गहरी रुचि रखने वाले निवेद आध्यात्मिकता व्यक्तिगत विकास और मानसिक सशक्तिकरण पर अपने विचारों से लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। अपने जीवन के सफ़र में उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में काम करते हुए अनेक अनुभवों से सीखा है-चाहे वह खेल के मैदान की चुनौतियाँ हों जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव या फिर आध्यात्मिक खोज। वे मानते हैं कि योग ध्यान और मानसिक संतुलन केवल आत्मिक शांति के साधन नहीं हैं बल्कि ये हमें एक गहरे आध्यात्मिक अनुभव से भी जोड़ते हैं। उनका विश्वास है कि हर व्यक्ति अपने शरीर और मन के सामंजस्य से आध्यात्मिकता की गहराइयों को महसूस कर सकता है और अपने जीवन को संतुलित और उद्देश्यपूर्ण बना सकता है। 50 श्रेष्ठ प्रेरणात्मक कहानियाँ उनकी इन्हीं जीवन सीखों का एक संकलन है जिसमें 50 ऐसी कहानियाँ हैं जो जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं और पाठकों को सोचने व सीखने के लिए प्रेरित करती हैं।