7 स्टेजेस ऑफ़ लाइफ एंड बिजनेस एक प्रेरणादायक पुस्तक है जो आपको आपके जीवन की महत्वपूर्ण सीखों और व्यापारिक सिद्धांतों के साथ जोड़े रखने के लिए बनाई गई है। जिसमे आप संघर्ष मित्रता परिश्रम साहस विश्वास प्रेम व्यवसाय और उद्यमिता के अलग अलग अध्याय पढ़ेंगे इसकी कहानी इस पुस्तक के लेखक अनिकेत अबलंकर के अनुभवों पर आधारित है और उनकी जीवन की कठिनाइयों से निकलने के उपायों को प्रस्तुत करती है। इस पुस्तक में वे अपने व्यावसायिक यात्रा के दौरान सीखे गए महत्वपूर्ण सिद्धांतों को साझा करते हैं जो उन्होंने अपने स्वयं के अनुभवों से प्राप्त किए हैं। यह पुस्तक उन लोगों के लिए है जो अपने सपनों को पूरा करने और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने की कामना करते हैं और वे इसे प्राप्त करने के लिए व्यावसायिक सिद्धांतों को समझने और अपनाने की खोज में हैं। 7 स्टेजेस ऑफ़ लाइफ एंड बिजनेस आपको अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करेगी और आपको जीवन और व्यावसायिक उपायों और सिद्धांतों के माध्यम से अपनी सफलता की कड़ी में मदद करेगी।