इस संशोधित संस्करण के माध्यम से 'ब्रांड गुरु' जगदीप कपूर एक बार फिर अपने इस शास्त्र को मजबूती देते हैं कि 'बाजारों का पतन नहीं केवल स्थानांतरण होता है।' उन्होंने किसी भी सफल ब्रांड निर्माण के लिए नौ प्रमुख ब्रांड रणनीतियाँ प्रस्तुत की हैं। कपूर अपने विचारों को बड़े ही अद्भुत एवं संगठित तरीके से ताजा व प्रासंगिक उदाहरणों के साथ ब्रांड की शुरुआत से अंत तक की सफलता की यात्रा को चित्रित करते हैं।<br>9 ब्रांड शास्त्रः विजेता ब्रांड निर्माण की नौ सफल रणनीतियाँ ब्रांड निर्माण के प्रमुख तत्वों जैसे ब्रांड जागरूकता वृद्धि रणनीति व ब्रांड बाजार अंश वृद्धि रणनीति आदि की चर्चा करती हैं। अपने सादे किंतु सुव्यवस्थित प्रारूप के कारण यह पुस्तक मार्केटिंग व्यावसायियों को व्यावहारिक अंर्तदृष्टि प्रदान कर सकती है। इसके अतिरिक्त यह बिजनेस तथा मैनेजमेंट छात्रों के लिए भी बहुउपयोगी टूल किट बन गई है। सफल ब्रांड निर्माण कला को सीखने के इच्छुक पाठकों के लिए भी यह बहुत महत्वपूर्ण पुस्तक है।