: पुस्तक परिचय मानवता-धर्म का उपदेश देने वाले भगवान् बुद्ध स्वयं मानवता के मूतिमान् रूप थे | उनके कोमल व करुणामयी स्वभाव और उनसे संबंधित घटनाओं पर हम जितना विचार करे उतना ही अधिक हमें उनमें अंतर्निहित उनकी मानवता के दर्शन होते हैं | ‘आओ बुद्ध को जानें’ पुस्तक में उनके जीवन से संबंधित कुछ ऐसे प्रसंगों व घटनाओं की चर्चा करेंगे जो भगवान् के मोहक व्यक्तित्व में समायी गहरी मानवता की गवाही देंगे | प्रस्तुत पुस्तक में भगवान् बुद्ध के जीवन से संबंधित विभिन्न पक्षों पर सुव्यवस्थित ढंग से प्रकाश डाला गया है जोकि प्राचीन बौद्ध-ग्रंथों व विभिन्न प्रमाणित स्रोतों पर आधारित है | भगवान् बुद्ध में आस्था रखने वाले व उनके जीवन को समझने में रूचि वाले जिज्ञासुओं एवं प्रबुद्ध पाठकों के लिए यह पुस्तक अत्यंत उपयोगी व उपादेय है | प्रस्तुत पुस्तक इतिहासकार बौद्ध-धर्म प्रचारक व लेखक के. के. भारती ‘विद्यारण्य’ की रचना है जो लंबे समय से अध्यापन व लेखन कार्य से जुड़े हुए है | आपके द्वारा लिखी गयी कई पुस्तकें पाठकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं | आपके द्वारा विभिन्न विषयों पर लिखे गये विशिष्ट लेख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते है | आप ‘मुक्तिदूत’ बौद्ध पत्रिका और ‘विद्यादूत’ शैक्षिक पत्रिका के प्रधान संपादक भी है | के.के. भारती ‘विद्यारण्य’ की अन्य कृतियाँ निम्न है - गौतम बुद्ध और उनका धर्म-दर्शन शाक्यमुनि बुद्ध का जीवन हड़प्पा सभ्यता एवं संस्कृति वैदिक संस्कृति जैन धर्म और दर्शन (प्रकाशाधीन) आरंभिक तुर्क वंश का इतिहास दिल्ली सल्तनत का इतिहास भारतीय दर्शन का सामान्य परिचय (प्रकाशाधीन)