*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
: सुस्पष्ट और सुबोध भाषा में लिखित प्रस्तुत कृति ‘शाक्यमुनि बुद्ध का जीवन’ एक प्रमाणित रचना है | पुस्तक में भगवान् बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित विभिन्न पक्षों पर सुव्यवस्थित ढंग से प्रकाश डाला गया है जोकि प्राचीन बौद्ध-ग्रंथों व विभिन्न प्रमाणित स्रोतों पर आधारित है | पुस्तक के अंत में दिए तीन परिशिष्टों से इसकी महत्ता व उपादेयता और बढ़ गयी है | भारतीय दर्शन बौद्ध धर्म-दर्शन संस्कृति व प्राचीन भारत के हिंदी प्रेमी जिज्ञासुओं एवं प्रबुद्ध पाठकों के लिए यह पुस्तक अत्यंत उपयोगी व उपादेय है | प्रस्तुत पुस्तक इतिहासकार बौद्ध-धर्म प्रचारक व राष्ट्रवादी लेखक के.के. भारती ‘विद्यारण्य’ की रचना है जो लंबे समय से अध्यापन-कार्य से जुड़े हुए है | आपके द्वारा लिखी गयी कई पुस्तकें पाठकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं | आपके द्वारा विभिन्न विषयों पर लिखे गये विशिष्ट लेख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते है | आप ‘मुक्तिदूत’ बौद्ध पत्रिका और ‘विद्यादूत’ शैक्षिक पत्रिका के प्रधान संपादक भी है | के.के. भारती ‘विद्यारण्य’ की अन्य कृतियाँ निम्न है - गौतम बुद्ध और उनका धर्म-दर्शन आओ बुद्ध को जानें हड़प्पा सभ्यता एवं संस्कृति वैदिक संस्कृति जैन धर्म और दर्शन (प्रकाशाधीन) आरंभिक तुर्क वंश का इतिहास दिल्ली सल्तनत का इतिहास शिक्षा के दार्शनिक आधार भारतीय दर्शन का सामान्य परिचय (प्रकाशाधीन)