हैल्थ इज फ्री

About The Book

स्वस्थ और खुशहाल जीवन का मंत्र: स्वस्थ जीवन सुखी परिवार”क्या आप अपने और अपने परिवार के लिए स्वस्थ और खुशहाल जीवन का सपना देखते हैं? यह पुस्तक उसी सपने को साकार करने की कुंजी है!आज के दौर में महंगी दवाओं और जटिल इलाज के बावजूद बीमारियों का बढ़ता बोझ परिवारों पर आर्थिक और मानसिक दबाव डाल रहा है। यह पुस्तक आपको सिखाती है कि प्रकृति द्वारा नि:शुल्क प्रदान किए गए साधनों और सरल स्वास्थ्य सिद्धांतों का उपयोग करके आप और आपका परिवार स्वस्थ और संतुलित जीवन कैसे जी सकते हैं।हिमालय से मैदानों तक के अनुभवों से प्रेरित यह पुस्तक न केवल बीमारियों से बचाव के उपाय बताती है बल्कि स्थायी खुशहाली और संतुलन लाने का मार्ग भी खोलती है।हेल्थ इस फ्री पुस्तक आपके परिवार के स्वास्थ्य और समृद्धि की अनमोल कुंजी है जो हर घर में होनी चाहिए।राजेश कुमार आरोही की जन्मस्थली कुशीनगर उत्तर प्रदेश और कर्मस्थली बीएचईएल हरिद्वार उत्तराखंड है। ये एमए एमबीए और रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हैं। 1989 से लेखन की यात्रा शुरू करने वाले राजेश कुमार आरोही ने अपने जीवन के गहन अनुभवों और अस्पतालों में देखी गई त्रासदियों को इस पुस्तक में साझा किया है।उन्होंने सैनिक और अर्धसैनिक बलों के बीच सेवा करते हुए सुदूर हिमालयी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक की यात्रा की। जहां उन्हें जीवन की कठिन सच्चाइयों को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिला। उनके अनुसार बीमारियों का मुख्य कारण जानकारी का अभाव है।उनकी यह पुस्तक “हेल्थ इज फ्री” उनके अनुभवों का निचोड़ है। अपने पिता के किडनी मां और दादी के कैंसर से जुड़े दर्दनाक अनुभव और खुद जीभ के कैंसर से बचने की लड़ाई ने उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। राजेश कुमार आरोही के अनुसार प्रकृति ने हर व्यक्ति को मुफ्त में स्वस्थ जीवन जीने के साधन दिए हैं। जीवन के सरल और स्वाभाविक सिद्धांतों का सही तरीके से उपयोग कर हम परिवार सहित स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
Piracy-free
Piracy-free
Assured Quality
Assured Quality
Secure Transactions
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
downArrow

Details


LOOKING TO PLACE A BULK ORDER?CLICK HERE