उम्मीद की किरण ( लघु कथा संग्रह )


Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.

LOOKING TO PLACE A BULK ORDER?CLICK HERE

About The Book

डा. दीवान की कृति ‘उम्मीद की किरण'' की लगभग सभी लघुकथाएँ मनोरंजन के साथ साथ प्रेरणास्पद हैं । ''उम्मीद की किरण'' की लघुकथाओं को पड़ते समय इनका पाठक बंधता चला जाता है। एक लघुकथा को पढ़ने के बाद पाठक की इच्छा दूसरी लघुकथा को पढ़ने की प्रेरणा देती है और दूसरी के बाद तीसरी को एक के बाद एक और एक का यह क्रम सतत् चलता रहता है जब तक की पूरी कृति की इति पर न पहुँचा जा सके। भाषा-शैली की सरलता सहजता और प्रवाह की सततता पाठक को बांधे रख पाने में सफल है। यही कारण है कि पाठक का मन ऊबता नहीं है। लघुकथा लेखन का उद्देश्य ही यही होता है कि पाठक को कम समय में पूरा का पूरा मनोरंजन मिल जाय। ''उम्मीद की किरण'' की लघुकथायें अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल नजर आतीं हैं। मैंने ‘उम्मीद की किरण'' की सभी लघुकथाओं को पढ़ा और अब यह कह पाने में असमर्थ हूँ कि इस संग्रह की कौन सी लघुकथा बहुत अच्छी है और कौन सी कमजोर। मैं इन लघुकथाओं को तंज / व्यंग्य के बहुत नजदीक देख पा रहा हूँ। लगभग हर लघुकथा अपने उद्देश्य को पूरा कर रही है। किसी भी ऐसा कुछ नहीं दिखा जिसके आधार पर इस निष्कर्ष पर के कि अमुक लघुकथा में यदि ऐसा होता तो ऐसा अच्छा हो ही डा. दीवान जी की कलम की विशेषता है। मैंने पाया है कि डा. दीवान जी लगन एवं धुन की पक्के हैं । वे सतत साहित्य साधना में रत रहते हुए अपने विचारों की अभिव्यक्ति को अंजाम तक पहुँचाने में लगे रहते हैं। आपकी रुचि साहित्य में किसी भी तरीके से कमतर करके नहीं आंकी जा सकती।
Piracy-free
Piracy-free
Assured Quality
Assured Quality
Secure Transactions
Secure Transactions
Fast Delivery
Fast Delivery
Sustainably Printed
Sustainably Printed
downArrow

Details