“हर घाव से उभरते रहने का नाम है जिंदगीहर ठहराव से आगे बढ़ते रहने का नाम है जिंदगी।”“टकराव और सुलह तो जिंदगी के दो पहलू हैं”उछालने पर गर टकराव आए तो आपका क्रोध जीतता हैंऔर सुलह दिखे तो आपका स्नेह जीतता हैं।“समय की धारा विपरीत बहे या साथ चलेबस एक मुस्कान साथ रखना ”जिंदगी को करीब से जानने के लिए जरुरी है उसे संयम से पढ़ना। फिर समय जैसा भी आये संयम नहीं खोना चाहिए। अंत में जो आपके हाथ आता है वो है अनुभवों का धन। ऐसे ही कुछ अनुभवों की डोर से हमने बांधी है कविताओं की पंक्तियाँ। गर मेल खा जाए आपकी घटनाओं से तो उलझे हुए प्रश्नों के हल मिल जाएंगे। अनुभव औरों का हो या स्वयं का वो ऐसी पूँजी है जो कभी व्यर्थ नहीं जाती।