यह मेरे कहानी नहीं है। इस पुस्तक में एक छोटी सी कहानी है जो कि काल्पनिक है परंतु इसमें जो घटनाएं समाहित हैं वह सत्य हैं अर्थात् इसमें ऐसी घटनाओं को व्यक्त किया गया है जो वर्तमान में हर इंसान के जीवन में घटित हुई हैं जैसे- बहुतों का जन्मदिन घरेलू झगड़ों की वजह से नहीं बन पाता है कोई पैसों की कमी की वजह से शिक्षा पूरी नहीं कर पाता है अच्छे विश्वविद्यालय में नहीं पढ़ने जा सकता है गलत रास्ते पर चलने लगता है। कुछ इन्हीं कारणों को आधार बनाया गया है । इस पुस्तक में मैंने स्वयं को आधार बनाया है और सभी विचारों को एक साथ मिलाकर एक कहानी के क्रम में लिखा है । आशा करता हूँ यह पुस्तक सभी को पसंद आएगी ।