सर्वखाप पंचायतो का आयोजन आदि काल से ही चला आ रहा है। इनका इतिहास उतना ही प्राचीन है जितनी प्राचीन जाट कौम है क्योकि जाट प्राचीन काल से ही गण संघीय प्रजातांत्रिक शासन के हिमायती रहे है। इसी कारण जाटों के क्षेत्रों में गणतंत्रीय शासन पद्धति (पंचायत) का सपना रही है। सर्वखाप पंचायते विपत्ति के समय देश हिवार्थ निर्णय लेकर कार्यवाही करती थी । सर्वखाप पंचायत महासभाएँ समय-समय पर स्थिति - परिस्थिति अनुसार होती आ रही है।