लेखक परिचयअपने बारे में कहने के लिए मेरे पास कुछ ख़ास नहीं है। बहुत साल पहले मैंने उस समय एक लड़की से सच्ची मोहब्बत की थी। वो प्रेम आज भी कहीं दिल के कोने में धड़कता है। मैं आज छत्रपती संभाजीनगर (पुराना औरंगाबाद) महाराष्ट्र में रहता हूँ और मेरा पुराना प्यार पुणे में। फिर से एक बार मिलने की आरज़ू आज भी ज़िंदा है। जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों ने मुझे कवि बना दिया।पुस्तक का संक्षिप्त विवरणमेरी पुस्तक अतीत पर दस्तक और अनकही दास्तान को पसंद करने के लिए धन्यवाद। अगर आपने अभी तक वो नहीं पढ़ी हैं तो कृपया पढ़ लें। मेरी तीसरी पुस्तक का शीर्षक है हकीकत भरा सपना जो की कहानी-कविता के रूप में है। इस पुस्तक में मेरा जीवनकाल जीवन के मोड़ वक्त का बदला व्यवहार के रूप उसकी खोज आदि रचनाएँ हैं। आशा है की आपको ये प्रयास पसंद आएगा।