विक्रम सिंह जनाब साग़र नाम से शायरी करते है जो कि एक छोटे से गांव शकरपुरा नारायणगढ़ अम्बाला हरियाणा से तालुक रखते है l प्राथमिक शिक्षा गांव से पूरी करने के बाद माध्यमिक शिक्षा में अवल स्थान प्राप्त किया l इसके बाद इलक्ट्रोनिक से डिप्लोमा किया व साथ-साथ स्नातक की डिग्री भी प्राप्त कर ली तथा प्राइवेट कम्पनी में कार्य करने लग गये l इसी दौरान पढ़ाई में छह साल का अंतराल आ गया तथा पढ़ने की इच्छा दोबारा से जागी l और जल्द ही अपनी मास्टर डिग्री इतिहास विषय से तथा एजुकेशनल डिग्री भी प्रथम श्रेणी में पूरी की l अपनी पढ़ाई के साथ-साथ लेखन कार्य भी जारी रखा l तीन बार यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के बाद जल्द ही श्री सरस्वती संस्कृत कॉलेज खन्ना में प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत हो गए और लगभग नौ माह तक अध्यापन कार्य किया l वर्तमान में विक्रम सिंह जनाब साग़र हरियाणा सरकार के पब्लिक हेल्थ विभाग में लिपिक के पद कार्यरत है l जो कि अब अपने द्वारा लिखी रचनाओं को मेरी ग़ज़लें मेरे शेर नाम से आपके बीच प्रकाशित कर रहे है l
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.