लेखक परिचय :शिव के आशीर्वाद और अपने अनुभव को मैंने इस पुस्तक द्वारा रुद्राक्ष की शक्ति महिमा रहस्य रुद्राक्ष के अद्भुत चमत्कारी गुण और दैविक शक्तियों के बारे मैं शब्दों द्वारा आप तक पहुँचाने का प्रयास किया है। मेरे अनुभवानुसार रुद्राक्ष में रत्नों से कहीं ज्यादा प्रभावी और दिव्य शक्तियाँ होती हैं जो कि धारक की मनोकामना पूर्ण करती हैं। मैंने रुद्राक्षों का प्रभाव और प्रत्यक्ष चमत्कार (अपने मित्रों पर और जिनको मैंने अपनी ज्योतिषीय सेवाएँ दी हैं) देखा है। यह उनका शिव पर भक्ति और पूर्ण विश्वास ही तो है जिसके चलते वह सभी विधि-विधान एवं नियम से रुद्राक्ष धारण कर पाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस पुस्तक को पढ़ कर इसके माध्यम द्वारा आप भी मेरे इस विश्वास और श्रद्धा यात्रा के एक यात्री बनेंगे और अपनी ज़िंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाएँगे।