लेखक परिचयइस पुस्तक द्वारा मैंने जीवन के विविध पक्षों तथा वैदिक धर्म दार्शनिक एवं आध्यात्मिक प्रश्नों को लेकर अपने अनुभव के आधार पर अपने विचार प्रस्तुत किए हैं। जीवन का प्रयोजन कर्मफल जीवन की सार्थकता और पुनर्जन्म आदि ऐसे अनेक प्रश्न है जिनको मैंने सतर्कता से स्फुट किया है। इस कोशिश का मूल ध्येय है जीवन की बढ़ती गति और उमड़ते तनावों के बीच नई राहें व चिंतन की तरफ जाने का संकेत देना जिससे हमें ज्ञात हो सके कि “मैं कौन हूँ” “हम कौन है”। बाहर की दुनिया करीब-करीब सभी को दिखाई देती है परंतु इस पुस्तक द्वारा मैंने अंदर की भीतरी दुनिया को उजागर करने का प्रयास किया है। अंदर की झरीटों को महसूस होती ईश्वरीय किरणों के आलोक में मानव चेतना के बारे में तथ्यों को संकलित करने का प्रयास किया है।आशा है स्वाध्यायशील तथा जिज्ञासुजन इस कृति का स्वागत करेंगे। डॉ अनिता कपूर (कैलिफोर्निया अमेरिका)ज्योतिषाचार्य टेरो वास्तु ध्यानी आरोग्यसाधक (ओरा) आभामंडल एवं प्रेरक वक्ताs