लेखक का जीवन परिचय मनोज कुमार ''बेफ़िक्र ग़ाज़ीपुरी'' एक चर्चित भारतीय युवा कवि व लेखक हैं। उनके पिता का नाम श्री सुरेश सिंह यादव व माता का नाम श्रीमती सुमन देवी है। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। उन्होंने हाईस्कूल इण्टरमीडिएट स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। वह हिन्दी तथा अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में कई अलग-अलग साहित्यिक विधाओं में रचनायें करते हैं। उनकी रचनाओं में बाल साहित्य के साथ-साथ गम्भीर मुद्दों का भी सरल शब्दों में मार्मिक वर्णन देखने को मिलता है। प्रकाशित पुस्तकें: 1. सिफ़र का सफ़रनामा (शायरी संग्रह) 2. जिनके हम सब माली हैं (एकल काव्य संग्रह) 3. उजास (साझा काव्य संग्रह) 4. अविरल धारा (साझा काव्य संग्रह) 5. शब्द शब्द महक (साझा काव्य संग्रह) 6. अनकहे एहसास (साझा काव्य संग्रह) नोट- स्थानीय राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का समय-समय पर प्रकाशन। सम्मान: 1. ''काव्य भूषण'' सम्मान से सम्मानित 2. ''अक्षर श्री'' सम्मान से सम्मानित 3. हिन्दी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित