इस किताब में मैंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के साथ-साथ अपने साथियों के अनुभव भी साझा किए हैं कि कैसे हमें अध्यात्म के माध्यम से सफलता प्राप्त हुई। अध्यात्म से हमारे मन में शांति आई गुस्सा कम हुआ और हम अपने लक्ष्य पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर पाए। जीवन में चाहे कितनी भी अच्छी परिस्थिति आ जाए तो बहुत अधिक उत्साहित नहीं होना है और चाहे कितनी भी बुरी परिस्थिति आ जाए तो व्याकुल नहीं होना है। इस बात को समझ लेने से हम सदा समभाव में रह सकते हैं। वस्तुओं व्यक्तियों और परिस्थितियों को स्वीकार करने से मन शांत होता है और तब हमें अपने कार्यों में वही परिणाम प्राप्त होते हैं जो हमने अपेक्षित किए होते हैं। जब हम दूसरों के मन्तव्यों का शिकार नहीं बनते तो अपने लक्ष्य से भी विचलित नहीं होते। यदि हम दूसरों की गलतियों के पीछे उनकी मंशा नहीं खोजते तो घृणा द्वेष और क्रोध जैसी भावनाओं से मुक्त रह सकते हैं। वर्तमान क्षण को स्वीकार करके ही हम जीवन में शांति पा सकते हैं और ऊँचे से ऊँचे लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.