रेशमा कल्याण का जन्म 25 फरवरी 1970 को लातूर महाराष्ट्र में हुआ है। उन्होंने अपनी शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से कई डिप्लोमा प्राप्त किए हैं। उन्होंने डिजिटल एकेडमी मुंबई से फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशन में डिप्लोमा और एरीना मल्टीमीडिया मुंबई से फिल्म एवं टेलीविजन स्क्रिप्टराइटिंग में डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (दूरस्थ शिक्षा) से साहित्य विशारद और शिक्षा विशारद की डिग्री प्राप्त की है। महाराष्ट्र से इंटरमीडिएट इन ड्राइंग एवं पेंटिंग और मुंबई के एकजुट थिएटर ग्रुप (श्रीमती नादिरा बब्बर) से थिएटर कार्यशाला भी की है। रेशमा कल्याण ने विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कहानियां लेख और कविताएं प्रकाशित की हैं। उनकी काव्य रचना 'रुहीना' पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुई है। उन्होंने 'कुमदिनी संस्कृति संस्था' की स्थापना की है जिसका मुख्य उद्देश्य साहित्य एवं कला द्वारा जन-जागृति महिला उत्थान और संघर्षशील नवोदित कलाकारों को अवसर प्रदान करना है। वे अलंकार थिएटर ग्रुप चंडीगढ़ से भी संबद्ध हैं और 'फिल्म राइटर्स एसोसिएशन' मुंबई की एसोसिएट मेंबर भी हैं। उनकी रुचियां संगीत सिनेमा रंगमंच और भ्रमण में हैं।