आयुष्मान योग की प्रस्तुति संपूर्ण मार्गदर्शिका लेवल 1 - योग प्रोटोकॉल इंस्ट्रक्टर पुस्तक उपरोक्त पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए एक सटीक संरचित और प्रामाणिक अध्ययन सामग्री प्रस्तुत करती है। यह हिंदी में पहली मार्गदर्शिका है जो न केवल इस पाठ्यक्रम की सैद्धांतिक और व्यावहारिक सामग्री को विस्तार से समझाती है बल्कि इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न भी शामिल किए गए हैं जिससे छात्रों को परीक्षा की बेहतर तैयारी में सहायता मिले। हम यह पुस्तक लेकर इसलिए आए हैं क्योंकि हम समझते हैं कि शिक्षा की भाषा वह होनी चाहिए जिसमें सीखने वाला सहज महसूस करे। योग प्रमाणन मंडल के सभी पाठ्यक्रमों की अध्ययन सामग्री को विविध भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के हमारे लक्ष्य में यह पहला योगदान सभी छात्रों को समर्पित है ।