*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को वित्तीय योजना (Financial Planning) की मूलभूत और व्यावहारिक समझ प्रदान करना है ताकि वे अपने जीवन में आर्थिक निर्णय सोच-समझकर ले सकें। आज के समय में जब आय तो बढ़ रही है लेकिन वित्तीय साक्षरता की कमी के कारण लोग अक्सर बचत निवेश और सुरक्षा से जुड़े सही निर्णय नहीं पाते। यह पुस्तक उन्हें मार्गदर्शन देगी कि कैसे वे अपनी आय का प्रभावी प्रबंधन करें व्यर्थ खर्चों को नियंत्रित करें और दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाएं। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में वित्तीय प्रबंधन को लेकर कोई औपचारिक शिक्षा नहीं दी जाती। लोग कमाते तो हैं परंतु यह नहीं जानते कि आय को सुरक्षित सुदृढ़ और लाभदायक तरीके से कैसे बढ़ाया जाए। यह पुस्तक इस शून्य को भरने का प्रयास है जिससे पाठक अपने और अपने परिवार के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकें। यह विशेष रूप से महिलाओं विशेषकर गृहिणियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। यह उन्हें यह समझाने में मदद करेगी कि वे अपनी छोटी-छोटी बचत को व्यवस्थित निवेश में बदलकर किस तरह आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल कर सकती हैं। यह पुस्तक न केवल वित्तीय ज्ञान का स्रोत है बल्कि हर व्यक्ति के लिए एक मार्गदर्शिका भी है जो उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता और सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाने में सहायक होगी।