विश्व-प्रसिद्ध रूसी लेखक लेफ़ तलस्तोय ने सिर्फ़ ‘आन्ना करेनिना’ और ‘युद्ध और शान्ति’ जैसे उपन्यास ही नहीं लिखे बल्कि उन्होंने एकदम नन्हें बच्चों के लिए कहानियाँ भी लिखी थीं। इन बाल कहानियों को उन्होंने कुछ इस तरह से लिखा था कि उनसे बच्चों को कोई न कोई सीख भी मिले। इसलिए इन बाल कहानियों को लेफ़ तलस्तोय की बोध कथाएँ भी कहा जाता है। संभावना प्रकाशन ने उपहार के रूप में बच्चों के लिए विशेष रूप से यह किताब प्रकाशित की है। आशा है बच्चों को और उनके माता-पिता को हमारी यह प्रस्तुति पसन्द आएगी।