साहित्य आजकल काव्य संग्रह पुस्तक संपादक हरे कृष्ण प्रकाश जी के द्वारा संकलित एक साझा काव्य संग्रह पुस्तक है जिसमें उन्ही रचनाकारों की कविताएँ शामिल हैं जो साहित्य आजकल परिवार के सदस्य हैं। दोस्तों साहित्य आजकल एक ऐसा ऑनलाइन साहित्यिक मंच है जो तमाम रचनाकारों को दुनियाँ के सामने लाने के लिए निरन्तर दो स्तरों से कार्य कर रही है जिसमें एक लोकप्रिय वेबसाइट साहित्य आजकल (www.sahityaaajkal.com) और दूसरी लोकप्रिय साहित्य आजकल की ऑफिसियल यूट्यूब चैनल ( Sahitya Aajkal) शामिल है इन दोनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से साहित्य आजकल की पूरी टीम दृढ़ संकल्पित होकर निरन्तर कार्य कर रही है साहित्य आजकल टीम अभीतक सैकड़ों रचनाकारों के रचनाएँ काव्य पाठ प्रकाशित सह प्रसारित कर दुनियाँ के सामने लाने का सराहनीय कार्य कर चुकी है। अंततः साहित्य आजकल का सदैव मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु आ0 श्रीमती चंदन देवी श्री चंद्रपत प्र0 मेहता सह टीम के संयोजक आ0 हरे राम प्रकाश व्यवस्थापक प्रीतम प्रकाश एवं सदैव उत्साहवर्द्धन करने हेतु आ0 विमल कुमार जी का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ। धन्यवाद संपादक हरे कृष्ण प्रकाश