कविता भाषा का एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा मन के भाव व्यक्त किये जाते हैं। कविता अपनी लय शब्द चयन ध्वनी तुकबंदी से पाठक की भावनाओं को झकझोर देती है। झरोखा में शामिल कविताऍ मेरे मन में समय-समय पर उठने वाले भावों का एक संकलन है। इस किताब में संकलित कविताऍ किसी परम्परा में बंधी नजर नहीं आयेंगी। इनका कलेवर आज के जमाने को छूता हुआ नजर आएगा।