“शाख़ पर रह कहाँ मुमकिन था मेरा ये सफ़र अब हवा ने अपने हाथों में सम्भाला है मुझे”
वक़्त की अलसायी आँखों में ख़ुमार है ज़िंदगी है तो ख़ुशियाँ-ग़म भी बेशुमार हैं।
बेशक रोशनी भी मद्धम सही बेख़ौफ़ बेबाक़ लम्हे भी कम सही इन कदमों में न ज़्यादा दम सही चेहरा वक़्त का बेरहम सही
ले शपथ हो निडर निर्भीक मंज़िल ढूँढ ही लूँगी ना थकूँगी ना थमूँगी
हर लम्हा बेख़ौफ़ खेला है वक़्त की हर आहट को संजीदगी से झेला है।
फ़ैलाए अपने “नवरंग” पंख पुरज़ोर किया है नाद-शंख
जश्न बनूँ किसी की ज़िंदगी का एक उजला दिया किसी की घन अमावस रात का ॥

लेखिका परिचय
वर्तमान में अपनी निजी कंपनी में निदेशक के पद पर कार्यरत कविता यादव बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं।
विधि स्नातक तथा व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर की डिग्री के पश्चात इन्होंने नामी निजी कंपनियों में लंबे समय तक कार्य किया।
शिक्षा की ओर इनका विशेष झुकाव रहा और कुछ शैक्षिक पुस्तकों के लेखन में भी योगदान दिया।
सदा से लेखन में रुचि रखने वाली कविता यादव का यह संकलन उनकी साहित्यिक यात्रा का दूसरा कदम है।
एक लेखिका कवयित्री के अतिरिक्त वह एक उत्कृष्ट चित्रकार भी हैं।

Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.