अरे अरे! झगड़ा मत करो- दोस्तों में सबसे अच्छी स्केटिंग है ऐजे की। उसको भी इस बात का अभिमान है कि वह बढ़िया स्केटिंग करता है। वह अपने आप को महान समझने लगता है। जो उसके रास्ते में आता है उसे ऐजे के अभिमान और आक्रमण का सामना करना पड़ता है। एक दिन वह हद्द पार कर देता है। इस बार उसने किससे झगड़ा मोल लिया है? उसके साथ क्या होता है? मालूम करने के लिए आगे पढ़ो। डट कर करो डर का सामना- एैडी ऐजे डीजे हम्पी और गोरजी को नदी पार जाना है। लेकिन हम्पी को बहुत डर लग रहा है। दोस्तों ने उसे आश्वासन दिया कि वे उसे सम्भाल कर नदी पार करवा देंगे। नदी पार करने का समय आ जाता है। तब हम्पी को क्या हो जाता है? क्या दोस्तों को फिर से उसकी मदद करनी पड़ती है? वह कैसे नदी पार कर पाता है? एक बार इस मज़ेदार कहानी के पन्ने पलट कर तो देखो! नानी की कहानियों की हर किताब हर वोलयूम अलग है और अपने आप में संपूर्ण है पूरी है। कोई भी कहानी या वोलयूम एक दूसरे से जुड़ी हुई नहीं है। हाँ अगर कुछ जुड़ा है तो वो है हमारे प्यारे पाँच कलाकार बच्चे और उनकी नानी जिनसे वो जीवन के नैतिक मूल्य सीखते हैं और वो भी खेल खेल में। तो चलिए कोई भी वोलयूम उठाइए और उसमें लिखी हुई कहानियों का आनंद लें।