कोशिश में ही जीत है!-एैडी और उसके दोस्त स्केट-बोर्ड पर खूब मस्ती करते हैं। एक दिन वे स्केट-बोर्ड पर बहुत ऊँचा उछलते हैं। ऊँचाई से वे एक गहरे कुएँ में जा गिरते हैं। अब वे क्या करेंगे? क्या वे कुएँ में ही पड़े रहेंगे? वे बाहर कैसे निकलेंगे? यह मज़ेदार कहानी पढ़ कर पता लगाओ और देखो उन्हें कौन सा नया सबक़ मिलता है। गुरुजनों का सम्मान करो- परीक्षा चल रही है। सभी जानवर अपने उत्तर लिखने में लगे हुए हैं। लेकिन कुछ दुष्ट विद्यार्थी अध्यापकों से तमीज़ से बात नहीं करते हैं और उनका निरादर भी करते हैं। एैडी और उसके दोस्तों को यह बात ज़रा भी अच्छी नहीं लगती। उन सबके साथ क्या होता है? क्या दुष्ट विद्यार्थी समझ पाते हैं कि वे जो कर रहे हैं वह ग़लत है? यह मज़ेदार कहानी पढ़ो और पता लगाओ। नानी की कहानियों की हर किताब हर वोलयूम अलग है और अपने आप में संपूर्ण है पूरी है। कोई भी कहानी या वोलयूम एक दूसरे से जुड़ी हुई नहीं है। हाँ अगर कुछ जुड़ा है तो वो है हमारे प्यारे पाँच कलाकार बच्चे और उनकी नानी जिनसे वो जीवन के नैतिक मूल्य सीखते हैं और वो भी खेल खेल में। तो चलिए कोई भी वोलयूम उठाइए और उसमें लिखी हुई कहानियों का आनंद लें।