प्रस्तुत पुस्तक उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय प्रिंट मीडिया एवं शिक्षण में पत्रकारिता से संबंधित जानकारियों को कलमबद्ध किया गया है ताकि भावी पत्रकारों को इस पुस्तक के माध्यम से कुछ सीखने को मिल सके। उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय प्रिंट मीडिया एवं शिक्षण समाचार विचारों शिक्षा की योजनाएं और जानकारियां को लोगों तक पहुँचाने का माध्यम है और समाज को जागरूक करने में मदद करता है। पुस्तक चार अध्यायों में विभाजित है।

पुस्तक के प्रथम अध्याय में उत्तर प्रदेश राज्य राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था जनसंख्या धार्मिक भाषाई और सामाजिक व्यवस्था उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय इलाहाबाद उत्तर प्रदेश सिविल सचिवालय उत्तर प्रदेश विधान परिषद एवं विधानसभा राज्यसभा लोकसभा और विधानसभा की सीटों के संबंध में मुख्यतः बिंदुओं पर प्रकाश डाला है।

अध्याय दो में उत्तर प्रदेश के अठारह मंडलों जिनमे वाराणसी मंडल में प्रिंट मीडिया फैज़ाबाद मंडल में प्रिंट मीडिया आगरा मंडल में प्रिंट मीडिया आजमगढ़ मंडल में प्रिंट मीडिया कानपुर मंडल में प्रिंट मीडिया चित्रकूट मंडल में प्रिंट मीडिया झांसी मंडल में प्रिंट मीडिया बरेली मंडल में प्रिंट मीडिया बस्ती मंडल में प्रिंट मीडिया मिर्जापुर मंडल में प्रिंट मीडिया मुरादाबाद मंडल में प्रिंट मीडिया मेरठ मंडल में प्रिंट मीडिया लखनऊ मंडल में प्रिंट मीडिया बुरहानपुर मंडल में प्रिंट मीडिया गोरखपुर मंडल में प्रिंट मीडिया अलीगढ़ मंडल में प्रिंट मीडिया से प्रकाशित लोकल समाचार पत्रों-पत्रिकाओं के साथ राष्ट्रीय प्रिंट मीडिया के नामों और उनकी सर्कुलेशन संख्या को संग्रहित किया गया है।

अध्याय तीन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों को स्थिति का वर्णन किया गया है जिन