यह संग्रह मेरे और हमारे जीवन में घटने वाली दैनिक घटनाओं का शब्दों की मदद से किया गया चित्रण हैदैनिक जीवन और समाज में घटने वाली हर घटना कुछ ना कुछ वजह से ही घटित होती है और जब यह घटित होती हैतो अपने साथ कुछ ना कुछ शिक्षाऔर अनुभव हमें दे जाती हैअब यह हम पर निर्भर करता हैकी हम उस घटना को किस तरह देख रहे हैयही नजरिया ही हमारा आने वाला भविष्य तय करता है। मैं हर उस शख्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँजिसने मेरे जीवन में आकर मुझे ये कहा की मैं ये काम नही कर सकताऔर मुझे प्रेरित किया हर चुनौती पर विजय पाने के लिए। ये संग्रह ऐसे ही कुछ दैनिक जीवन के अनुभवों का शब्दों के रूप में प्रस्तुतिकरण हैआशा करता हूँये प्रयास आपको अच्छा लगेगाऔर आपका स्नेह मुझे इसी तरह लिखने के लिए प्रेरित करता रहेगा।