आह्वान विविध विषयों पर आधारित हिंदी कविताओं का एक लघु काव्य संकलन है। यह संकलन शेखर देशमुख द्वारा रचित द्वितीय काव्य गुलदस्ता है।प्रस्तुत संग्रह में सम्मिलित अधिकांश रचनाएं जीवन के विविध पहलुओं को बड़ी सरलता से व्यक्त करती है।व्यक्तिगत पारिवारिक एवम सामाजिक जीवन की विषमताओं को व्यक्त करती इन रचनाओं में एक तरफ दैनिक जीवन के संघर्षों का चित्रण किया गया है वही इन समस्याओं से लढ़कर सकारात्मक विजय प्राप्त करने की प्रेरणा भी है।कतिपय रचनाओं में धार्मिक तथा दार्शनिक विचार भी दृष्टिगत होते है वहीं दूसरी तरफ मानवीय जीवन के अतिरिक्त प्रकृति में विचरण करते निरीह मूक प्राणियों के साथ घटने वाली प्राकृतिक आपदाओं का संकट एवम उन विपरीत परिस्थितियों से सामना करने का उनका जीवट मनुष्य जाति के लिए जीने की कला का संदेश देकर जाता है।केचुआ तथा विशाल नन्हा इसी भावना को परिलक्षित करने वाली रचनाएं हैसामाजिक संदर्भों को व्यक्त करती कन्यादान नवीन परिपाटी को स्थापित करने का आह्वान है।पर्यावरण प्रदूषण में निरंतर वृद्धि पर चिंतन और उसके कारणों का यथोचित निराकरण करने निसर्ग संरक्षण की दिशा में अपना योगदान देने का निवेदन है।संक्षेप में यह कहना विषय संगत होगा कि आह्वान काव्य संकलन पाठक के विचारों में नई ऊर्जा का संचार करने वाला प्रयास है।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.