*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
छांदस कविता की विविध विधाओं में सृजित रचनाओं के इस अनूठे संकलन में नीरज के संवेदनशील हृदय के भावों का शिल्प के साथ गठबंधन बस देखते ही बनता है जिसमें नवल उपमानों प्रतीकों और बिंबों का संयोजन पाठक-मन को सहज ही सम्मोहित कर लेता है। इस काव्य-कृति को मुख्यतः गीत-नवगीत हाइकू छंद सॉनेट और ग़ज़ल में सुरुचिपूर्वक वर्गीकृत किया गया है। नीरज के गीतों में गेयता है गेयता है तो छंदबद्धता स्वाभाविक है। इसके साथ इन गीतों में युगीन यथार्थ को नवीन एवं सटीक प्रतीक विधान और बिम्ब योजना के साथ जन-मानस की भाषा में अभिव्यक्त किया गया है जिससे गीत नवगीत में और नवगीत गीत में विलय होता दिखाई देता है। - ओम नीरव