दुनिया का इतिहास नशे में लिखा गया है। वर्तमान नशे में कट रहा है और भविष्य भी नशे की भेंट चढ़ने वाला है। हम सभी किसी न किसी नशे के आदि हैं। हमारी दुनिया में रोज़ नए-नए नशों का ईजाद किया जा रहा है। संवेदना और संवाद सरेआम आत्महत्या कर रहें हैं। इसलिए मैं आपके लिए समस्त ब्रह्मांड का सबसे पुराना और धाँसू नशा लेकर आया हूँ। नशा कहानियों का।