आरज़ू इश्क़-मोहब्बत से लेकर ज़िन्दगी के हर पहलू पर प्रकाश डालती है| ज़माने के इश्क़ करने के तरीक़े इश्क़ में पड़ने के बाद के हालात और उससे पैदा दिल की उथल-पुथल से आपको रूबरू कराती हुई यह क़िताब आपको अलग दुनिया में ले जाएगी| क़िताब के लेखक सैय्यद इक़बाल मेंहदी काज़मी एक मझे हुए शायर हैं| उन्होंने इन सभी को शिद्दत से महसूस कर यह क़िताब लिखी है| जिसे पढ़ने पर आपको ये सारी रचनाएँ अपनी ख़ुद की कहानी जैसी महसूस होंगी | About Author जिला पीलीभीत के एक छोटे से क़स्बे मझोला में चीनी मिल की कालोनी में जन्मे सैय्यद इक़बाल मेंहदी काज़मी जिनका संबंध जिला बलरामपुर से है। शुरूआती दिनों में इन्होने मेंहदी बलरामपुरी के नाम से क़लाम लिखना शुरू कर दिया था। वर्तमान में उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के किच्छा में रह रहे हैं और महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर प्लांट में कार्यरत हैं।