ऐसा विश्वास किया जाता है कि जो लोग बुद्धिमान होते हैं और जो विद्यार्थी पढ़ने लिखने में तेज होते हैं वे ही अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं तथा उनका भविष्य ही उज्ज्वल होता है । लेकिन इस अत्यन्त उपयोगी पुस्तक आत्म विश्वास कैसे प्राप्त करें के सुयोग्य लेखक अनन्त पै का कहना है कि कम बुद्धिवाला कोई व्यक्ति नहीं होता कुछ लोग ऐसे होते हैं जो नहीं जानते कि बुद्धिमान व चतुर कैसे बना जा सकता है।<br>आत्म विश्वास कैसे प्राप्त करें नामक इस पुस्तक में बहुत ही सरल भाषा में ऐसी विधियां दी गई हैं जिनकी सहायता से आप अपने आत्म विश्वास के बल पर ही अपने जीवन में आने वाली समस्त समस्याओं को सुलझा सकते हैं।