इस किताब के लेखक शुभकान्त कुमार हैं। लेखक को लेखन की रूचि पिछले 20 साल से रही है। शुरूआती दिनों से ही उन्होंने सेल्स इंडस्ट्री को अपना कार्य क्षेत्र बनाया। सेल्स में उन्होंने बिल्कुल छोटे स्तर से शुरूआत की और सेल्स के क्षेत्र में ही काम करते हुए वे आगे बढ़ते रहे। काफी लंबे समय से वे नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस में हैं और आज बहुत ही सफल हैं। अगर कुल मिला कर देखा जाए, तो उनके पास सेल्स और नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस का 20 वर्ष से अधिक का सफल अनुभव है। यह पुस्तक उनके 20 वर्ष के लेखन, सेल्स और नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस से लिए गये मिश्रित अनुभव का निचोड़ है।