जिंदगी में कभी न कभी किसी न किसी के साथ कुछ ऐसी घटनाएं होती है जो सभी के दिलो दिमाग में हमेशा के लिए बस जाती है और कभी कभी यही घटनाएं जिंदगी मे बदलाव का कारण भी बन जाती है। जिंदगी की ये घटनाएं अच्छी भी हो सकती है और बुरी भी। ऐसी ही कुछ अच्छी और बुरी घटनाओं से प्रेरित किस्से और कहानियों का संग्रह है अबोध मन ये किताब किसी व्यक्ति विशेष को निजी तौर पर दुख पहुंचाने के उदेस्य से नही लिखी गई हैं इसका उद्देश्य सिर्फ लोगो को मनोरंजन और प्रेरणा देने के लिए है।