‘आचार्य चतुरसेन की प्रतिनिधि कहानियाँ’ आचार्य चतुरसेन का चर्चित कहानी संग्रह है जिसमें मुगल काल के इतिहास की झलक देखने को मिलती है। इस कहानी संग्रह में उस दौर की राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक धारणा को भी पाठकगण महसूस कर पायेंगे। इस संग्रह की कहानियों को पढ़ते हुए पाठकों को उस समय की विभिन्न सामाजिक संरचना चाहे वे धार्मिक हो या सामाजिक वर्णीय और वर्गीय राजाओं का पाखण्ड हो या वीरता उच्च बलिदान हो या नीचता उन तमाम बिन्दुओं को लेखक ने रेखांकित किया है जिनसे समाज प्रभावित होता है।यही नहीं लेखक दुनियाभर की जानकारी भी रखता है। इस संदर्भ को समझने के लिए उनकी एक कहानी ‘जार की अत्त्योष्टि’ भी महत्त्वपूर्ण है। सच्चा गहना हल्दी घाटी में जैसी कालजयी कहानियों ने इस संग्रह को महत्त्वपूर्ण बना दिया है।+हिन्दी भाषा के महान उपन्यासकार आचार्य चतुरसेन शास्त्री द्वारा रचित उपन्यास ‘गोली’ उनकी सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में से एक है। इस उपन्यास में शास्त्री जी ने राजस्थान के राजा-महाराजाओं और उनके महलों के अंदरूनी जीवन को बड़े ही रोचक मार्मिक तथा मनोरंजन के साथ पेश किया है। उन्होंने ‘गोली’ उपन्यास के माध्यम से दासियों के संबंधों को उकेरते हुए समकालीन समाज को रेखांकित किया है। ‘गोली’ एक बदनसीब दासी की करुण-व्यथा है जिसे जिन्दगीभर राजा की वासना का शिकार होना पड़ा जिसकी वजह से उसके जीवनसाथी ने भी उसे छूने का साहस नहीं किया। यही इस उपन्यास का सार है। इसी कारण ‘गोली’ को हमेशा एक प्रामाणिक दस्तावेज माना जाएगा। शास्त्रीजी ने ‘गोली’ उपन्यास में अपनी समर्थ भाषा शैली की वजह से अद्भुत लोकप्रियता हासिल की तथा वे जन साहित्यकार बने।