‘अध्यात्म... एक आधुनिक विचारधारा’जीवन बहुत ही सरल है। इसे जटिल समझना हमारी सबसे बड़ी भूल है। बस जीवन जीने की कला आनी चाहिए। आज के आधुनिक युग में अध्यात्म की आवश्यकता सबसे अधिक हो चुकी है। आज का युवा जटिल शब्दो के उपयोग से ही घबरा जाता है और अध्यात्म को जटिल शब्दो में पढ़ना ही नहीं चाहता। इस पुस्तक में इसी जीवन को बिलकुल ही सरल शब्दों में सरलता से समझाने का प्रयास किया गया है और अपने अनुभव से इस जीवन को जीने की कला सिखाई गई है।