*COD & Shipping Charges may apply on certain items.
Review final details at checkout.
About The Book
Description
Author
मैंने इस किताब में इजराइल में पूर्व में हुए कुछ राजाओं द्वारा उस समय की गई राजनीति को दर्शाया है जिसमें चालाकी षड्यंत्र ताक़त का ग़लत इस्तेमाल और अनैतिकता का मिला-जुला मिश्रण है। कैसे वे ईश्वर की आज्ञा ना मानने की वजह से दो भाग में बंट गए? कैसे आपस में लड़े कैसे दूसरे राजाओं द्वारा पराजित हुए? कहानी के कुछ चरित्रों ने कैसे अपने को बचाए रखने के लिए दूसरों को रास्ते से हटाया और अपने को सही भी साबित करते रहे? जैसा कि आज के परिवेश में भी हो रहा है। किताब के एक हिस्से में मैंने एक धार्मिक स्थल के निर्माण की भी चर्चा की है जो उस समय के एक अच्छे राजा द्वारा बनवाया गया। मुख्य उद्देश्य किताब को रोचक बनाये रखने के साथ एक अच्छा संदेश देना भी है कि कैसे हम सही और ग़लत में सही को ही चुनें ऐसा ना करने पर हम कुछ समय के लिए तो संतुष्ट रह सकते हैं पर इसका न्याय ईश्वर के हाथ में ही है जो हमें याद रखना होगा। कहानियों के पात्र और आधार मैंने ईसाइयों के धर्म ग्रंथ बाइबिल से लिए है पर इसको रोचक बनाने के लिए मैंने इसका आधार अपनी कलम को बनाया है। मुझे अभी इसको ज़्यादा लंबा ना करके यहीं रोकना सही लगा क्यूँकि मैं इसका दूसरा हिस्सा अगले संस्करण में पेश करूँगा।