This combo product is bundled in India but the publishing origin of this title may vary.Publication date of this bundle is the creation date of this bundle; the actual publication date of child items may vary.अजब-गजब मेरी दुनिया के चहेते लेखक रस्किन बॉन्ड अपनी पैनी नज़र और व्यंग्य की स्याही में डूबी कलम से आस-पास की जगहों लोगों जीव-जन्तुओं दूर-पास के कुछ सिरफिरे रिश्तेदारों यहाँ तक कि अपने साथ भी समय-असमय घटित अद्भुत घटनाओं को चटखारे ले-लेकर वर्णित करते हैं। इस पुस्तक में उनकी यह अनूठी बयानबाजी कभी पाठक को अचंभित करती है कभी गुदगुदाती है तो कभी हँसी से लोट-पोट करती है।साहित्य अकादमी पुरस्कार पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित रस्किन बॉन्ड की अन्य उल्लेखनीय पुस्तकें हैं - उड़ान रूम ऑन द रूफ़ वे आवारा दिन दिल्ली अब दूर नहीं एडवेंचर्स ऑफ़ रस्टी नाइट ट्रेन ऐट देओली पैन्थर्स मून और अंधेरे में एक चेहरा ।नाइट ट्रेन ऐट देओली की अधिकतर कहानियों की पृष्ठभूमि उत्तराखंड की घाटियाँ हैं जहाँ खुद रस्किन बाॅन्ड का घर है। पहाड़ों पर रहने वाले सीधे-साधे सरल लोगों की ये कहानियाँ कहीं तो पाठक के दिल को छू लेती हैं और कहीं उनके चेहरे पर मुस्कान लाती हैं। पहाड़ों पर विकास की गति बढ़ने से कैसे वृक्षों की जगह ऊँची इमारतें खड़ी हो रही हैं और स्टील सीमेंट प्रदूषण व आधुनिक रहन-सहन के तनाव और चिन्ताएँ इन लोगों की जि़न्दगी पर भारी पड़ रही हैं- इन सबकी पीड़ा की भी झलक इन कहानियों में मिलती है।‘साहित्य अकादमी’ पुरस्कार ‘पद्मश्री’ और ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित रस्किन बाॅन्ड की रूम आॅन द रूफ वे आवारा दिन उड़ान दिल्ली अब दूर नहीं और एडवेंचर्स आॅफ़ रस्टी अन्य लोकप्रिय पुस्तकें हैं।‘रस्किन बाॅन्ड की कहानियों में एक ताज़गी है। भारत के नज़ारों और जीवन के बारे में शायद ही किसी और लेखक ने इतने सहज और प्रामाणिक रूप् से लिखा होगा...हरेक कहानी जि़न्दगी के एक धड़कन दिल का आईना है।’--नेशनल हैरल्ड