This combo product is bundled in India but the publishing origin of this title may vary.Publication date of this bundle is the creation date of this bundle; the actual publication date of child items may vary.एक खूंखार आदमखोर तेंदुआ जिसने पास के गाँव में अपना खौफ बना रखा है खतरनाक चीता और एक लड़के के बीच कैसे भरोसे का अनोखा-सा रिश्ता बन जाता है मसखरे बन्दरों की टोली जो फूल उगाने वाली औरत से बदला लेने पर उतारू है कौवा जो वास्तव में सोचता है कि मनुष्य कितने बेवकूफ होते हैं.... ये मनोरंजक कहानियाँ एक ऐसी दुनिया दर्शाती हैं जिसमें पशु और मानव एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते लेकिन साथ रहकर आपस में टकराते रहते हैं। भारत के अत्यन्त लोकप्रिय कहानीकार रस्किन बान्ड की ये पशु-पक्षी प्रधान कहानियाँ पाठक को अपने रस से मन-मुग्ध कर देंगी।अजब-गजब मेरी दुनिया के चहेते लेखक रस्किन बॉन्ड अपनी पैनी नज़र और व्यंग्य की स्याही में डूबी कलम से आस-पास की जगहों लोगों जीव-जन्तुओं दूर-पास के कुछ सिरफिरे रिश्तेदारों यहाँ तक कि अपने साथ भी समय-असमय घटित अद्भुत घटनाओं को चटखारे ले-लेकर वर्णित करते हैं। इस पुस्तक में उनकी यह अनूठी बयानबाजी कभी पाठक को अचंभित करती है कभी गुदगुदाती है तो कभी हँसी से लोट-पोट करती है।साहित्य अकादमी पुरस्कार पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित रस्किन बॉन्ड की अन्य उल्लेखनीय पुस्तकें हैं - उड़ान रूम ऑन द रूफ़ वे आवारा दिन दिल्ली अब दूर नहीं एडवेंचर्स ऑफ़ रस्टी नाइट ट्रेन ऐट देओली पैन्थर्स मून और अंधेरे में एक चेहरा ।रस्टी की कहानी-किस्से अनेक वर्षों से पाठकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। लोकप्रिय लेखक रस्किन बाॅन्ड के पात्र रस्टी में काफ़ी हद तक लेखक की अपनी छवि की झलक मिलती है। जैसे रस्किन बाॅन्ड का बचपन देहरादून की हरी-भरी वादियों में बीता उसी तरह रस्टी भी देहरादून में बड़ा होता है। रस्टी के अनेक दोस्तए उसके आसपास के लोग उसके स्कूल के किस्से जंगलों में पाए जानेवाले जानवर-इन सबकी रोचक कहानियाँ इस पुस्तक में मिलती हैं। कहानी कहने का रस्किन बाॅन्ड का अपना एक अलग ही लहज़ा है। रस्टी और उसकी जि़न्दगी की ये मजे़दार चुलबुली कहानियाँ पाठक का मन अवश्य जीत लेंगी।
Piracy-free
Assured Quality
Secure Transactions
Delivery Options
Please enter pincode to check delivery time.
*COD & Shipping Charges may apply on certain items.