श्री ऋषि गुलाटी द्वारा रचित आकर्षण का सिद्धांत पुस्तक महज एक जानकारीमूलक दस्तावेज न होकर आपके दृष्टिकोण सोचने के ढंग को एक नई दिशा प्रदान करती है। जीवन संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन के साथ-साथ जीवन में बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्वयं लेऽक का जीवन भी इसका एक जीवंत उदाहरण है। आकर्षण के सिद्धांत के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने न केवल अपने वांछित मुकाम को हासिल किया बल्कि दूसरों के जीवनपथ को भी आलोकित किया। अपनी हिप्नोथेरेपी की कांउस्लिंग द्वारा उन्होंने ऐसे लोगों के मन में जीवन के प्रति आशा की किरण और जिजीविषा का संचार किया जो यह मान चुके थे कि बस जीवन में अब कुछ रहा नहीं जीने की ख्वाहिश ही ऽत्म हो गई। कुल मिलाकर ‘आकर्षण का सिद्धांत’ के माध्यम से आप न सिर्फ अपनी नकारात्मकता पर आश्चर्यजनक रूप से नियंत्रण पा सकते हैं बल्कि जीवन में जो भी अर्जित करना चाहते हैं जिन लक्ष्यों तक पहुँचना चाहते हैं जिन सपनों को परवाज देना चाहते हैं वह सब आप कर सकते हैं।