इस पुस्तक का प्रमुख उद्देश्य यही है की लोग अकाशिक रिकॉर्ड रीडिंग के बारे में जाने। जब हम पर कोई आकस्मिक संकट आता है तो हमें लगता है की ईश्वर हमारे साथ ही ऐसा क्यों कर रहा है हमने तो किसी का भी बुरा नहीं किया। जब हम यह जानने में असमर्थ होते है की यह सभी परेशानी हमारे साथ क्यों हो रही है तो उन सभी प्रश्नों के उत्तर हमारे अकाशिक रिकॉर्ड में उपलब्ध होते है। अकाशिक रिकॉर्ड जिसमे हर आत्मा के विचार भावना कार्य और अनुभव का रिकॉर्ड मौजूद होता है। इसे ब्रह्मण्डीय पुस्तकालय भी कहा जाता है। इसमें आपके भूतकाल वर्तमानकाल और संभावित भविष्यकाल के सभी अनुभवों का लेखा जोखा होता है। इन रिकार्ड्स तक पहुंचने से व्यक्ति को अपनी आत्मा की यात्रा उद्देश्य और जीवन के महत्वपूर्ण पहलू को समझने में मदद मिलती है।