“अकेलापन विश्वव्यापी महारोग कैसे बचें ?” पुस्तक के लेखक का स्पष्ट मत है कि अकेलेपन की बीमारी से पूरी तरह से मुक्ति पाई जा सकती है।<br>प्रस्तुत पुस्तक में अकेलापन क्यों ? लगातार इसकी बढ़ोतरी क्यों होती जा रही है इस पर गहराई से चिंतन मनन और अध्ययन किया गया है साथ ही दुनिया के कई विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों द्वारा किये गये शोध एवं सर्वेक्षण निष्कर्षों का भी समावेश किया गया है। इस प्रकार यह पुस्तक सामान्य अर्थ में पढ़ी जाने वाली पुस्तक न रहकर अकेलेपन से मुक्त पथ पर जीवन चलाने वाली व्यावहारिक निर्देशिका बन गई है।